
गांव में फर्जी जॉब सर्टिफिकेट को लेकर हुए विवाद में महिला टीचर की हत्या
ख़बर संक्षेप में
फैजाबाद की सरकारी स्कूल की टीचर सुधा यादव की फर्जी सरकारी जॉब सर्टिफिकेट को लेकर हुए विवाद में ताहिर गांव में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उनके बेटे ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी देवी, आलोक और प्रेमचंद ने लाठी, डंडे और चाकू से हमला किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।