
बाराबंकी में भीषण हादसा, बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी, महिला और शिशु की मौत
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और शिशु की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवक के बेहोश होने के कारण मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।