
दीपावली में पटाखे के विवाद को लेकर कोटा में छात्रों और दुकानदारों में झड़प
ख़बर संक्षेप में
दीपावली की रात पटाखे फटने के बाद नया नोहरा, कोरल पार्क में छात्रों और दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। स्थानीय इलाके में हुई इस लड़ाई को रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।