
मेरठ के सरस्वती विहार कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या
ख़बर संक्षेप में
मेरठ के टीपी नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में अपने दोस्त विशाल से विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। विशाल ने बहुसुमा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरी जानकारी जुटाने में जुटी है।