
जयपुर में आज गोवर्धन पूजा मनाई गई
ख़बर संक्षेप में
तिथि के अंतर के कारण आज जयपुर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों में अन्नकूट दर्शन और प्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भगवान कृष्ण को 56 भोग और विभिन्न पकवानों का भोग लगाया जाएगा।