
गुंडोज के पास सड़क हादसे में मौत
ख़बर संक्षेप में
गुंडोज के पास रविवार देर शाम एक स्थानीय 30 वर्षीय युवक पूरन शर्मा सड़क पार कर रहा था, तभी सड़क पर एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक को सिर में गंभीर चोट आई और बांगर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।