
जयपुर: गोविंद देवजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव शुरू
ख़बर संक्षेप में
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में आज से अन्नकूट का पर्व शुरू हो रहा है। ठाकुरजी के लिए छप्पन भोग तैयार किए गए हैं। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक 20 से 25 सब्जियों की विशेष झांकी प्रदर्शित की जाएगी। पंचामृत अभिषेक के बाद स्वर्ण वस्त्रों से सजे ठाकुरजी के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे।