
फरीदाबाद बीके अस्पताल में नशे में धुत युवक ने महिला मरीज को किया परेशान
ख़बर संक्षेप में
फरीदाबाद बीके अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नशे में धुत युवक ने महिला मरीज को अपना सिर दबाने के लिए कहकर परेशान किया। मरीज के पति ने स्टाफ से शिकायत की, जिसके बाद युवक को डंडे से हटाया गया। वीडियो में वह बेहोश हालत में बेड पर दिख रहा है।