जगन्नाथ स्वामी मंदिर में अन्नकूट उत्सव संपन्न
ख़बर संक्षेप में
श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित अन्नकूट उत्सव सोमवार को श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण में गाय के गोबर से श्री गिरिराज महाराज की प्रतिमा बनाकर जगन्नाथ स्वामी को अन्नकूट अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की। जनता को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।