अंबाला में बेरोजगार एससी युवाओं को स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये का लोन
ख़बर संक्षेप में
अंबाला हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा बेरोजगार अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। आवेदक की पारिवारिक सालाना आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। विभिन्न योजनाओं के लिए 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।