आगरा भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति घोषित
ख़बर संक्षेप में
भाजपा महानगर महिला मोर्चा कार्यसमिति का सोमवार को विधिवत घोषणा कर दिया गया जिसमें रेणु सागर सहित अन्य को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपिका मित्तल को महानगर महासचिव बनाया गया जबकि संध्या माहौर और रेखा नागपाल को भी महासचिव बनाया गया। अंजना असीजा को कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि इशिका गुप्ता को मीडिया समन्वयक बनाया गया। राजकुमार गुप्ता ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।