केसरपुर में बुक डिपो में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
केसरपुर गांव के योगेश बुक डिपो में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के आयरन एंगल पर 11 हजार केवी का तार गिरने से आग लगी। दमकल की गाड़ी आने से पहले स्थानीय लोगों ने पानी से आग बुझाई। दुकान के मालिक योगेश कुमार ने मुआवजे की मांग की है।