जेएनयू संविदा कर्मचारी हड़ताल का आठवां दिन
ख़बर संक्षेप में
जेएनयू में संविदा कर्मचारी बोनस भुगतान, कार्यबल वृद्धि और श्रम अधिकारों की मांग को लेकर हड़ताल के आठवें दिन भी जारी हैं। एआईसीसीटीयू ने प्रशासन पर वादे तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि श्रम आयोग, जेएनयू वर्कर्स यूनियन और विश्वविद्यालय के बीच हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। अपर्याप्त कार्यबल के कारण कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ गया है।