अक्षरधाम, आनंद विहार में महाभोग, अन्नकूट का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
अक्षरधाम मंदिर और श्री राम मंदिर आनंद विहार में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान भगवान को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। 10 नवंबर को दोनों मंदिरों में पूजा के बाद भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। अक्षरधाम मंदिर में सुबह 11 बजे गोवर्धन पूजा की जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक अन्नकूट दर्शन किए जा सकेंगे। श्री राम मंदिर आनंद विहार में भी उसी दिन महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।