
मेरठ में पटाखे की आवाज़ से चौंक कर छः साल के बच्चे की अस्पताल में मौत
ख़बर संक्षेप में
मेरठ में दिवाली पर तेज पटाखे की आवाज़ से चौंक कर छः साल के बच्चे हर्ष की अस्पताल में मौत हो गई। हर्ष अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी पड़ोसी ने पटाखे फोड़ दिया जिससे वह गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।