
नगर में पटाखे विवाद के बाद युवक ने खुद को आग लगा ली
ख़बर संक्षेप में
पटाखे को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे युवक पर पांच साल के बच्चे ने पानी डाल दिया और परिवार वालों ने कंबल ओढ़कर आग बुझाने की कोशिश की। कन्हैया लाल को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।