
दिवाली पर सैफई में दो भाइयों पर हमला
ख़बर संक्षेप में
सैफई में दिवाली की रात नगला अच्छे लाल के पास छह-सात लोगों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। एक को कांच की बोतल से मारा गया, जिसमें टांके लगवाने पड़े, जबकि दूसरे को बेहोश हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने कथित तौर पर 35 से 40 हजार रुपये लूट लिए। राहुल ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है।