
वाराणसी: रात के हादसे में दो की मौत
ख़बर संक्षेप में
वाराणसी में रविवार रात हुए दो सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय मजदूर और एक अज्ञात राहगीर की मौत हो गई। बीकापुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बिहार के सुनील साहनी की मौत हो गई, जबकि शाहाबाद में एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे मृतक की शिनाख्त की कोशिश जारी है।