
जनवरी से जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में शुरू होगा भोग योजना
ख़बर संक्षेप में
जनवरी से जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में भक्तों को शुद्ध और सुरक्षित प्रसाद मिलेगा। खाद्य विभाग प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन करेगा, जबकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गुणवत्ता की जांच करेगा। एफएसएसएआई जल्द ही प्रसाद की जांच करेगा और पर्यटन विभाग धाम में सुविधाएं बढ़ाएगा।