
कुरुक्षेत्र आश्रम पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
ख़बर संक्षेप में
21-22 अक्टूबर को संत रामपाल के पिपली स्थित सतलोक आश्रम पर हुई फायरिंग में अनिल कुमार उर्फ तोतला समेत तीन गिरफ्तार। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। धमकी भरा ऑडियो और पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें कहा गया था कि गोली चलाने वाला समाना का रहने वाला है। पुलिस की जांच में फायरिंग के लिए विदेश से फंडिंग का खुलासा हुआ। 22 अक्टूबर को संत रामपाल का आश्रम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुख्य आरोपी की तलाश में सीआईए-1 की टीम जुटी है।