
मुजफ्फरनगर में कार दुर्घटना में छह जिंदा जले
ख़बर संक्षेप में
पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार एक खंभे से टकरा गई, जिससे आग लग गई जिसमें एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच कर रही है। इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है।