
सहसान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दिवाली
ख़बर संक्षेप में
रविवार को सहसान और आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाई गई। सुबह से ही लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों की सफाई और सजावट की। पूरे क्षेत्र में दीपों और बिजली की सजावट से जगमगा उठा। दिन भर मिठाई, फल, फूल और पूजा सामग्री बेचने वाली दुकानों में भीड़ रही, जबकि दिवाली के दौरान मंदिरों में विशेष सजावट की गई।