
सात योग और तीन मुहूर्त में मनाई जाएगी दिवाली 2026
ख़बर संक्षेप में
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर 8 नवंबर 2026 को सात योग और तीन मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा के साथ दिवाली मनाई जाएगी। 11 साल बाद सिंह राशि में गुरु और केतु का युति होना इसका कारण है। शहर से लेकर गांव तक दीपों का त्योहार होगा। जिले में 53 स्थानों पर मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।