
उदयपुर में देवी महालक्ष्मी को भेंट की गई लग्जरी ड्रेस
ख़बर संक्षेप में
उदयपुर के भटियानी चौहट्टा स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली के मौके पर देवी महालक्ष्मी को 8.25 लाख रुपए की सोने और चांदी की ड्रेस भेंट की गई। सुबह चार बजे से विदेशी पर्यटकों सहित हजारों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शन के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। 10 नवंबर को अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा।