
मीनाक्षी पुल पर तीन दोपहिया वाहनों से टकराई कार
ख़बर संक्षेप में
अलीगढ़ में छोटी दिवाली के दौरान मीनाक्षी पुल पर तेज रफ्तार कार ने तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटर पर सवार मां-बेटी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में पांच लोग घायल हुए हैं। कार सवार मौके से फरार हो गए।