
डॉ. जसवंत यादव का जयपुर में निधन
ख़बर संक्षेप में
बहरोड़ से भाजपा के वरिष्ठ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव का रविवार को सुबह 8:15 बजे जयपुर के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से अलवर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके बेटे मोहित यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को साझा किया। सोमवार को उनके पैतृक गांव सिलपाटा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।