
जयपुर में चुनाव विवाद को लेकर दो युवकों पर हमला
ख़बर संक्षेप में
विराटनगर थाना क्षेत्र में चुनाव संबंधी विवाद को लेकर दो युवकों पर हमला किया गया और गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर कुकड़ेल गांव के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और थाने पर धरना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।