
सीएम योगी वनटांगिया गांव में 82.41 करोड़ रुपए की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण कर मनाएंगे दिवाली
ख़बर संक्षेप में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में 82.41 करोड़ रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर दिवाली मनाएंगे। रविवार को सुबह 11 बजे गांव पहुंचेंगे। सोमवार शाम को गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।