
भाजपा नेता से न्योरी में 34 लाख की लूट
ख़बर संक्षेप में
भाजपा नेता रमेश सिंह यादव से न्योरी गांव स्थित उनके फार्म हाउस में 34 लाख की लूट हो गई। 12 अक्टूबर को दो नकाबपोश बदमाश फार्म हाउस में पिस्तौल, चाकू और पेट्रोल लेकर घुस गए थे। पुलिस ने 26 दिनों तक आरोपियों की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने राजबाहे के पास एक खेत से सामान बरामद किया है।