
राजगढ़ पंचायत: सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग सरपंच चुने गए
ख़बर संक्षेप में
राजगढ़ पंचायत समिति में 21 वर्षीय नेहा सांगवान सबसे युवा सरपंच बनीं, जबकि 81 वर्षीय भैरुराम सबसे बुजुर्ग। 105 ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा सीटें हासिल कीं। संखु में हीना बानो ने गोदावरी को आठ वोटों से हराया।