सीएलजी की बैठक थाना रायपुर में हुई
ख़बर संक्षेप में
आगामी त्योहारों और पंचायती राज चुनाव को लेकर शनिवार को थाना रायपुर में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में थाना रायपुर के इंचार्ज राजू राम सीरवी की अध्यक्षता में क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की बात कही गई। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।