बछोड़ के मकान में 5 कमरों से जब्त पटाखे
ख़बर संक्षेप में
बछोड़ निवासी विनोद के पास भारी मात्रा में पटाखे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके मकान पर छापा मारा। सदर थाना नारनौल की पुलिस ने पांच कमरों में पटाखे पाए, नमूने लिए और शेष सामग्री सील कर दी। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।