टी-20 मैच में आईएमए ब्लू ने आईएमए रेड पर विजय प्राप्त की
ख़बर संक्षेप में
आर्यनगर के द स्पोर्ट्स हब में हुए टी-20 मैच में आईएमए ब्लू ने आईएमए रेड को नौ विकेट से हरा दिया। डॉ. चेतन के नाबाद 98 रनों की बदौलत आईएमए ब्लू ने 14.2 ओवर में 146 रन बनाकर जीत दर्ज की। आईएमए रेड 24.1 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गई।