
2.51 लाख दीपों से जगमगा उठा श्रृंगवेरपुर धाम
ख़बर संक्षेप में
श्रृंगवेरपुर धाम ने सात साल पुराना संकल्प पूरा करते हुए शनिवार को 2.51 लाख दीपों से दीपोत्सव मनाया। जगमगाते इस दृश्य को देखने के लिए गंगा तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सातवें श्रृंगवेरपुर महोत्सव के तहत दो दिनों में तीन लाख से अधिक दीप जलाए गए। इस दौरान वैदिक मुनियों और महंतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।