
दिवाली के लिए सीकर बाजार में शाम 4 बजे के बाद बंद
ख़बर संक्षेप में
सीकर शहर के बाजार में कल शाम 4 बजे के बाद पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा। बाजार की गलियों में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था में 50 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। तपड़िया बगीची, सूरजपोल गेट, कोतवाली मोड़, सुभाष चौक पर वाहनों को रोका जाएगा। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि कल शाम 4 बजे के बाद बाजार में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।