
महाराष्ट्र: रोहित पठारे हत्याकांड में 10 गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
23 वर्षीय रोहित पठारे की हत्या के मामले में 10 आरोपियों को बड़े पुलिस अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते रोहित को वैजापुर स्थित उसके घर से अगवा कर लिया और उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया। अदालत ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड का आदेश दिया है। इस घटना को लेकर पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश है।