
लखनऊ के लक्ष्मणपुरी दीपोत्सव में सात सम्मानित
ख़बर संक्षेप में
61 वर्षीय रामानुज लक्ष्मण दीपोत्सव परंपरा के अंतर्गत लखनऊ के लक्ष्मण उद्यान में सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामकथा, लोककला और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रस्तुतियों के साथ सात लोगों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिव सिंह सरोज स्मारक समिति और कृष्ण प्रताप विद्याविन्दु लोखित न्यास ने संस्कृति विभाग और एलडीए के सहयोग से किया।