कुश्ती में निधि ने जीता रजत पदक
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता सुल्तानपुर में गौतम बुद्ध नगर की पहलवान निधि ने 73 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से गौतम बुद्ध नगर के खेल विभाग और कुश्ती समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और जिला खेल कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ. परवेज अली ने उनके प्रदर्शन की सराहना की और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की उम्मीद जताई।