
जयपुर में सीआरपीएफ जवान की मौत पर 15 घंटे का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधीर स्वामी की मिजोरम के आइजोल में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने जयपुर के एक थाने के बाहर 15 घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को हल्का बल प्रयोग कर समाप्त किया गया और सुधीर स्वामी का उनके गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।