
उदयपुर: गहलोत के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की टिप्पणी के बाद प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल के नेतृत्व में प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और सार्वजनिक माफी की मांग की। चंदेल ने टिप्पणी को राजस्थान की राजनीतिक संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताया।