मेरठ मंडल टीम के लिए चुने गए नोएडा के सात कबड्डी खिलाड़ी
ख़बर संक्षेप में
गौतम बुद्ध नगर के सात कबड्डी खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के चलते मेरठ मंडल टीम के लिए चुना गया। खिलाड़ियों के परिजनों, कोचों और खेल विभाग ने चयन पर खुशी जताई। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में होगी।