
अखिलेश के अयोध्या दौरे की योजना पर योगी का पलटवार
ख़बर संक्षेप में
अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की घोषणा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए रामजन्मभूमि आंदोलन को वैचारिक जीत बताया है। अयोध्या दौरे के मुद्दे पर बीजेपी सपा प्रमुख पर दबाव बना रही है। योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों पर गोली चलाने वालों से माफी मांगने और अयोध्या आने का आह्वान किया।