
सदर ब्लॉक केंद्र पर प्रतिदिन 50-60 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं
ख़बर संक्षेप में
महाराजगंज के सदर ब्लॉक केंद्र पर प्रतिदिन 50-60 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और अपडेट किए जा रहे हैं। 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए दो काउंटर चालू हैं। पहले से बने कार्डों में नाम और पते की गलतियों को सुधारा जा रहा है।