
भीलवाड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ख़बर संक्षेप में
दिवाली से एक दिन पहले अजमेर रोड पर बायोस्कोप के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव मिलने के बाद ट्रैक के आसपास बड़ी भीड़ जमा हो गई और रेलवे पुलिस शव को आगे की जांच के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में ले गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।