
कानपुर तालाब की जमीन भूमाफिया से मुक्त
ख़बर संक्षेप में
घाटमपुर में डेढ़ करोड़ की तालाब की जमीन भूमाफिया के कब्जे से मुक्त हो गई है। प्रशासन ने आठ लोगों की फर्जी भू-अधिग्रहण प्रविष्टियां रद्द कर दी और पुराने राजस्व रिकॉर्ड से तालाब के रूप में जमीन का पुनः पंजीकरण करा दिया। ग्रामीणों ने मौके पर ही दीप जलाकर दीवाली मनाई।