
15 नवंबर को अकबरपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू
ख़बर संक्षेप में
मिझौदा अंबेडकर नगर की अकबरपुर चीनी मिल में 15 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू होगी। किसानों को एक सप्ताह पहले सप्लाई स्लिप मिल जाएगी और पहली कटाई में गन्ना हार्वेस्टर का इस्तेमाल होगा। बुकिंग के आधार पर मशीन खेतों में पहुंच जाएगी, जिससे तीन हजार से अधिक किसानों को लाभ होगा।