
सलामगढ़ में नई पंचायत टीम का स्वागत
ख़बर संक्षेप में
पंचायती राज चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत सकल सलामगढ़ संघ ने किया। सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों के साथ सरपंच कल्पेश अहाड़ी और उप सरपंच कैलाश तेली को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने सभी गांवों में नई विकास दिशा और न्यायसंगत कार्यों की उम्मीद जताई।