
सिरसा वॉलीबॉल में नारनौल पॉलिटेक्निक को कांस्य पदक
ख़बर संक्षेप में
सिरसा में इंटर पॉलिटेक्निक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलिटेक्निक नारनौल की टीम ने कांस्य पदक जीता। नारनौल की टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में मेजबान सिरसा की टीम को हराकर जीत दर्ज की। टीम ने अपनी जीत का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और बेहतर तालमेल को दिया। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और यह संस्थान के लिए गर्व की बात है।