दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक ट्रक से टकराई; दीवाली मनाने नैनीताल लौट रहे युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
6 नवंबर 2026 को पकबाड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पीछे से बाइक ट्रक से टकरा गई जिसमें नैनीताल के कालाढूंगी के रहने वाले 25 वर्षीय मृणाल उर्फ मोनू की मौत हो गई। टक्कर में उसका चचेरा भाई शैलेन्द्र घायल हो गया। दोनों भाई दीवाली मनाने दिल्ली से घर लौट रहे थे। दोनों की शादी 29 नवंबर को है।