
मेरठ में दुकान तोड़ने पर हाईकोर्ट का रोक
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासन द्वारा बिना नोटिस दिए मेरठ में दुकान तोड़ने पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता के वकीलों ने कहा कि सुशीला जसवंत राय अस्पताल के पास स्थित दुकान को बिना किसी कानूनी नोटिस के जबरन हटाया जा रहा था। कोर्ट ने मेरठ नगर निगम को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। अगली सुनवाई 18 नवंबर 2026 को होगी।